केरल उप-चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत
केरल के नेयातिन्कारा उप-चुनाव में शुक्रवार को कांग्रेस के आर. सेल्वाराज ने जीत का परचम लहराया. वोटों की गिनती में शुरुआत में तो सेल्वाराज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों से पीछे चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे कर दिया.
आजतक | ख़बरें | देश
